सबसे ज्यादा जानलेवा बीमारी कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:48

: सबसे ज्यादा जान लेने वाली 10 बीमारियों का नाम WHO ने बताया, 9वें नंबर पर है डायबिटीज
दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज काफी तेजी से बढ़े हैं। लेकिन फिर भी यह सबसे जानलेवा बीमारी नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने एक लिस्ट जारी की थी,
दुनिया में इतनी बीमारियां हैं कि सभी का नाम याद कर पाना मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन-सी बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक होती है या फिर दुनियाभर में मौत का तांडव मचाने वाली 10 बीमारियां कौन-सी हैं? अगर नहीं, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने एक लिस्ट जारी करके दुनिया की 10 सबसे जानलेवा बीमारियों के बारे में बताया है।सबसे ज्यादा जान लेने वाली 10 बीमारियां
इस्किमिक हार्ट डिजीज
स्ट्रोक
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
लोअर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन
नियोनेटल कंडीशन
ट्रेकिया, ब्रॉन्कस, लंग कैंसर
अल्जाइमर और अन्य डिमेंशिया
डायरियल डिजीज
डायबिटीज मेलिटस
किडनी डिजीज
भारत में किस बीमारी से हुई सबसे ज्यादा मौत

इस्किमिक हार्ट डिजीज
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
स्ट्रोक
डायरियल डिजीज
ट्यूबरकुलोसिस
नियोनेटल कंडीशन
लोअर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन
डायबिटीज मेलिटस
लिवर सिरोसिस
इंजरी या एक्सीडेंट्स

यही हैं सबसे ताजा आंकड़े

डब्ल्यूएचओ कुछ सालों के अंतराल पर ये रिपोर्ट जारी करता है। जिसमें सबसे ज्यादा जान लेने वाली बीमारियों या कारणों के बारे में बताया जाता है। 2019 से पहले संगठन ने साल 2015, 2010 और 2000 में भी ऐसी ही रिपोर्ट जारी की थी। साल 2000 के मुकाबले 2019 में बहुत ज्यादा लोगों ने दिल के रोग से जान गंवाई।
दिल के रोगों में हार्ट अटैक सबसे ज्यादा

जब ब्लड फ्लो रुकने या नस ब्लॉक होने के कारण दिल की बीमारी होती है, तो उसे इस्किमिक हार्ट डिजीज कहा जाता है। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले देखने को मिलते हैं। साल 2019 में भी सिर्फ हार्ट अटैक से कई जान गईं। दिल की अधिकतर बीमारियों को हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से रोका जा सकता है।
सबसे खतरनाक संक्रामक बीमारी

लोअर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन संक्रामक बीमारी है, जो छूने व संपर्क में आने से फैलती है। फैलने वाली बीमारियों में यह सबसे खतरनाक है और सभी बीमारियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर है।
भूलने की बीमारी ले रही है जान

2019 की रिपोर्ट में अल्जाइमर और डिमेंशिया को 7वें नंबर पर रखा गया है। इस बीमारी में व्यक्ति की याददाश्त चली जाती है और वह छोटी-छोटी बात भी भूल जाता है। अल्जाइमर और डिमेंशिया से मरने वालों में करीब 65 प्रतिशत सिर्फ महिलाएं थी।
डायबिटीज को मिला 9वां पायदान

10 खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में डायबिटीज भी शामिल हो गई है। साल 2000 के बाद इस से मरने वालों की संख्या में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, किडनी की बीमारियों ने भी 13वें स्थान से 10वें पायदान पर जगह बना ली है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info